फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 61 शराब की दुकानें नीलाम

Thu, 16 Apr 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 29 विदेशी और 32 देसी शराब और एक बियर की दुकान समेत कुल 62 दुकानों के लिए लाटरी प्रक्रिया से नीलामी हुई। इनमें से सिर्फ राजपुरा हल्द्वानी की देसी शराब की दुकान के लिए कोई आवेदन नहीं किया गया था। शेष 61 दुकानों की नीलामी के बाद सरकार को जिले से एक अरब 30 करोड़ 89 लाख 68 हजार 989 रुपए मिलना तय हो गया है।
विज्ञापन


एलडीए सभागार में डीएम दीपक रावत की मौजूदगी में पहले विदेशी और फिर देसी शराब की दुकानों की नीलामी हुई। विदेशी शराब की दुकानों से 62 करोड़ 12 लाख 79 हजार 401 रुपए जबकि देसी शराब की दुकानों से 68 करोड़ 77 लाख 10 हजार 288 रुपए सरकार को राजस्व मिलना तय हो गया है।

एकमात्र राजपुरा की देशी शराब की दुकान के लिए एक भी आवेदन न पड़ने पर 4 करोड़ 33 लाख 77 हजार 615 रुपए का राजस्व अधर में है। सुबह 10 बजे से शुरू हुई लाटरी प्रक्रिया शाम चार बजे संपन्न हो गई। इस दौरान एसएसपी सेंथिल अबुदई, एडीएम उदयवीर सिंह राणा, बीएल फिरमाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान समेत विभागीय निरीक्षक, कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें