नैनीताल। राजनीति विज्ञान विभाग में महिला अध्ययन केंद्र कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सर्वोत्तम प्रथाओं का आकलन पर कार्यशाला हुई। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि नगरपालिका का ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रयास जारी है। जल्द आम नागरिकों के विचारों और सुझावों को स्थान दिया जाएगा।
परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने बताया कार्यशाला के उद्देश्य के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में नीति निर्माता, शोधार्थी अधिकारी, म्युनिसिपल अथॉरिटी, पर्यावरणविद्, विभिन्न विद्यालयों की विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य नागरिकों को शामिल करने का प्रयास किया गया। पहले सत्र में नगर पालिका के विनोद सिंह जीना, विपिन चंद, धर्मेंद्र प्रसाद की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी।
दूसरे सत्र में प्रो. नंद गोपाल साहू ने कहा विभिन्न प्रकार से प्लास्टिक कपड़ा, चमड़ा, लकड़ी, कांच धातु आदि का दोबारा् उपयोग कर सकते हैं। डॉ. किरण तिवारी ने ठोस अपशिष्ट का पृथक्करण और उपयोग विषय पर प्रज़ेंटेशन दिया। इस मौके पर डॉ. हिरदेश कुमार, बीएसएसवी के प्रधानाचार्य बीएस मेहता, मीनाक्षी, डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. भूमिका आदि मौजूद रहे।