फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी होगी बारिश

Mon, 02 Mar 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ एवं तराई-भाबर में बरसात होने से ठंडक बढ़ गई है। रविवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है, इससे हल्द्वानी एवं आसपास इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। ठंड बढ़ने से लोगों को गरम कपड़े और रजाइयां फिर निकालनी पड़ी हैं। सोमवार को भी पांच से लेकर 10 एमएम बरसात होने की संभावना है। इससे मौसम में और ठंडक बढ़ेगी।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अचानक मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार रात से कुमाऊं के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 8.5 एमएम बरसात और हवा की गति 3.6 किलोमीटर प्रति घंटा पूरब दक्षिण पूरब मापी गई। मौसम वैज्ञानिक एचएस कुशवाहा के मुताबिक सोमवार को दस एमएम तक बरसात होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान गिरकर 22.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन


तेजी से पनपेगा स्वाइन फ्लू का वाइरस
तापमान में गिरावट आने से स्वाइन फ्लू के वाइरस को पनपने का मौका मिल गया है। डाक्टरों के मुताबिक स्वाइन फ्लू का वाइरस 28 डिग्री सेल्सियस होने पर बेअसर हो जाता है। इससे नीचे तापमान पर वाइरस तेजी से फैलता है। डाक्टरों के मुताबिक पारा गिरने पर एहतियात बरतने की जरूरत है। स्वाइन फ्लू की शिकायत होने तक तत्काल जांच कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें