फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का अनुसरण कर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के आठ साल के सफल कार्यकाल पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश का मान सम्मान एवं स्वाभिमान पूरी दुनिया में बढ़ा है। मोदी ने संकट के समय भी निशुल्क वैक्सीन, खाने की व्यवस्था की। मोदी सरकार में गरीब एवं दूरस्थ क्षेत्र की जनता के विकास के लिए योजनाएं बनती हैं। मोदी का अनुसरण करके उत्तराखंड देेश में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे।
विज्ञापन

खटीमा और चंपावत एक ही है। मेरी ईजा कहती थी कि चंपावत के लोग अच्छे होते हैं। मां के सभी शब्द आज सच साबित हुए। ईश्वर सब अच्छे के लिए करता है। सबके आशीर्वाद से आज ऐतिहासिक जीत मिली। चंपावत क्षेत्र के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चंपावत से विजय रथ फाइबर फैक्टरी पहुंचा यहां भव्य स्वागत हुआ। सीएम ने कहा कि खटीमा से राज्य का आंदोलन शुरू हुआ। यह नहीं सुधरेगा तो राज्य आगे कैसे बढ़ेगा। खटीमा क्षेत्र की देखरेख का जिम्मा अब कैलाश गहतोड़ी का है। यहां से लगाव की वजह से अंतिम समापन खटीमा में रखा गया। कहा कि चार वर्ष की आयु में ही खटीमा क्षेत्र में पिता के साथ आकर बस गया था। पिता की भावनाएं इस क्षेत्र से जुड़ी हैं जिन्हें मैं छोड़ नहीं सकता। उन्होंने कहा कि खटीमा क्षेत्र से वहीं नाता व रिश्ता रहेगा जो पहले से रहा है। चुनाव में हारने के कारण रात एक बजे सो पाया था लेकिन तीन बजे आंख खुल गई और फिर नहीं सो सका। चिंतन में ही लग गया था।
धामी ने कहा कि अब फिर प्रदेश की सवा करोड़ जनता की उन पर जिम्मेदारी है। सभी को मिलकर एक साथ कार्य करना होगा। क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने कहा की आज का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। जनता ने धामी को मुख्य सेवक रूपी राजा दोबारा दिया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि खटीमा व चंपावत को निखारना, संवारना है। उन्होंने सीएम के दीर्घायु वैभव वृद्धि की कामना की। वहां विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, अमित पांडे, संतोष अग्रवाल, हेमा जोशी, आरसी रस्तोगी, निपुण रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें