फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों की भर्तियों में गड़बड़ी: सीएम धामी बोले- धांधली रोकने के लिए बनाएंगे फुल प्रूफ प्लान

Mon, 29 Aug 2022 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में सामने आ रहीं धांधलियों पर उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के नौजवानों के भविष्य से जुड़ा मामला है। आयोग की भर्तियों में जहां कहीं गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है उन सबकी जांच के आदेश सरकार दे चुकी है।
विज्ञापन
नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में आयोजित मोदी एट द रेट 20 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर स? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी विभागों में भर्ती मामलों में गड़बड़ी संबंधी शिकायतों को सरकार गंभीरता से ले रही है। साथ ही फुल प्रूफ योजना तैयार की जा रही है ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके और यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिले तो दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन


धामी रविवार देर शाम यहां राज्य अतिथिगृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में सामने आ रहीं धांधलियों पर उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के नौजवानों के भविष्य से जुड़ा मामला है। आयोग की भर्तियों में जहां कहीं गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है उन सबकी जांच के आदेश सरकार दे चुकी है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार फुल प्रूफ योजना तैयार कर रही है, ताकि भर्तियां सही तरीके से हों और उनमें पारदर्शिता बनी रहे।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बारे में जितना भी लिखा जाए वह कम ही है। उनके पीएम बनने के बाद दुनिया में भारत का मान सम्मान, स्वाभिमान और पहचान बढ़ी है। देश अब एक नए भारत के रूप में पहचाना जा रहा है। देश में नई कार्यसंस्कृति बनी है। चाहे वह धर्म का मामला है या फिर संस्कृति, विकास, विदेश संबंधी मामले और निर्यात का, सभी में आउटपुट बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें