मंडल में लंबे समय से गैरहाजिर रह रहे शिक्षकों के मामले को अपर मुख्य सचिव एस राजू ने भी गंभीरता से लिया है। यहां हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि एडी बेसिक वंदना गर्ब्याल और एडी माध्यमिक सुषमा सिंह से ऐसे शिक्षकों की सूची तलब की गई है। शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है और जल्द ही इन सभी को बर्खास्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेसिक के साथ ही माध्यमिक के अनुपस्थित चल रहे सात शिक्षकों को भी बर्खास्त किया जा रहा है। इन सभी को काफी समय पहले अंतिम नोटिस जारी हो चुके हैं।
माध्यमिक शिक्षा के कब से अनुपस्थित है ये शिक्षक
2012 से - अनिल गड़िया सहायक अध्यापक एलटी राउमावि सौंण नैनीताल
2012 से - अनुपम चौहान सहायक अध्यापक एलटी जीआईसी झीपा अल्मोड़ा
2013 से - चंद्रशेखर सिंंह सहायक अध्यापक एलटी जीआईसी महरौली अल्मोड़ा।
2013 से - रश्मि तिवारी सहायक अध्यापक एलटी जीआईसी देवलधार बागेश्वर। (बगैर अनुमति विदेश में बताई गई हैं।)
2013 से - तारा पनेरू सहायक अध्यापक एलटी जीआईसी जितुवापीपल नैनीताल।
2013 से - सोनी पंत सहायक अध्यापक एलटी जीजीआईसी स्याल्दे अल्मोड़ा।
2014 से - वंदना जोशी सहायक अध्यापक एलटी जीजीआईसी भटेलिया नैनीताल।
(सात शिक्षकों में से वंदना जोशी और तारा पनेरू ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है लेकिन दोनों ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के मानकों में नहीं आ रहे हैं। - सुषमा सिंह, एडी माध्यमिक)