फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में धामपुर यूपी ने रामनगर को हराया

Tue, 20 Jan 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर। कार्बेट क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में धामपुर ने लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब रामनगर को हराया। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
एमपी इंटर कालेज में हो रही प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब रामनगर ने सात विकेट पर 113 रन बनाए। जवाब में धामपुर की टीम ने 19वें ओवर में सात विकेट गवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। धामपुर के मो. सैफ को अर्द्धशतकीय पारी खेलने पर छोई के उपप्रधान शमशेर बिष्ट ने मैन ऑफ द मैच का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक भुवन चंद्र शर्मा, फईम कुरैशी एवं स्कोरर मो. ताकिर, मनप्रीत सेठी रहे। इस दौरान विजेंद्र पाल, मो. इसरार अंसारी, दीपक शर्मा, मुनव्वर हुसैन, विनोद कुमार, इमरान हुसैन, शाह सैसल, नदीम अख्तर, नदीम अंसारी, समीर, मानवेंद्र कड़ाकोटी, रिजवान शमशी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें