फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराएंगे: हर घर में जले देश के नाम दीये

विज्ञापन
गौलापार नैब में दिया हाथ मे रखे बच्चे - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना महामारी को हराने के लिए प्रधानमंत्री के एक दीया देश के नाम संदेश का लोगों में इतना व्यापक असर रहा कि पूरा शहर दीयों और मोमबत्ती की रोशनी से नहा गया। घरों की बत्ती बंद थी फिर भी दीये की रोशनी में हर घर जगमगा रहा था। लोगों ने दीया जलाकर लॉकडाउन के प्रति अपना पूरा समर्थन दिखाया।
विज्ञापन

पांच अप्रैल 2020 को रात ठीक नौ बजे देश दीयों की रोशनी से जगमगाने लगा। साथ ही एक साथ घरों की बत्ती बंद होने का पूरे विश्व में एक इतिहास बन गया। कोरोना को हराने के लिए प्रधानमंत्री के संदेश का इतना व्यापक असर हुआ कि रविवार का दिन विश्व इतिहास में दर्ज हो गया। शहर भर में लोगों ने दीये जलाकर कोरोना को हराने के भारत के मजबूत इरादों को व्यक्त किया। संदेश दिया कि पूरा देश एकजुट है।
हालांकि प्रधानमंत्री ने सिर्फ दीये, मोमबत्ति आदि जलाने को कहा था लेकिन उत्साह में लोगों ने जगह-जगह पटाखे छोड़े। कई घरों में पूरे नौ मिनट तक शंखनाद होता रहा। सभी लोग घरों से बाहर निकलकर अपनी छतों से देश की एकता का आनंद उठाते रहे। कोई घर ऐसा नहीं था जहां दीये, मोमबत्ति और टॉर्च नहीं जली हों।
विज्ञापन

तमाम व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, राजनैतिक संगठनों ने दीये के जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग में साथ होने का ऐतिहासिक संदेश दिया। रविवार को भले ही दीपावली नहीं थी लेकिन पूरे देश ने इस दिन कोरोना को हराने में का संकल्प लिया और दीपावली जैसा माहौल बना दिया।

दीप जलाते लोग।- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें