फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ फेस्टिवल 30 से

Sat, 28 May 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
वन्यजीव कार्यशाला होगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। हिमालय वाइल्ड लाइफ फाउंडेशन की ओर से 30 मई से सीआरवीआर रिसोर्ट में वाइल्ड लाइफ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल के मुख्य अतिथि पद्मश्री चंडी प्रसाद भट्ट और गायक अभिजीत भट्टाचार्य होंगे। 
विज्ञापन


फाउंडेशन के अध्यक्ष इकबाल हुसैन ने पत्रकारों को बताया कि फेस्टिवल में पर्यावरण, वन्यजीव विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, सीटीआर अधिकारियों, वन विभाग के विशेषज्ञों, वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे संगठनों को आमंत्रित किया गया है। ‘वन्यजीव संरक्षण में वैकल्पिक ऊर्जा का योगदान’ विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला के माध्यम से ग्रामीणों को वैकल्पिक ऊर्जा के लाभ बताए।

फेस्टिवल कार्यक्रम का शुभारंभ 30 मई की सुबह कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी गेट पर ‘वाकथन’ से किया जाएगा। फेस्टिवल में कार्बेट नेशनल पार्क से सटे ग्रामों के निवासियों, स्वयं सहायता समूहों, स्कूली बच्चों, युवक मंगल दल, वन ग्रामों के निवासियों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य अंधाधुंध हो रहे पर्यावरण के विनाश को रोकते हुए वन्यजीवों और वनों की रक्षा करना है। पत्रकार वार्ता में शरद कुमार झा, कैलाश नैनवाल, नीरज कुमार, गोविंद मनराल, कार्बेट फाउंडेशन के डा. हरेंद्र बरगली, राजेश रावत, हरिशंकर, राकेश नैनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें