फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की बेवफाई को भी किया माफ, दूसरे पति संग जाने की दी इजाजत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। नौ महीनों से लापता एक महिला को कोतवाली पुलिस ने राजस्थान से उसके प्रेमी के साथ बरामद किया। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ खुश नहीं थी। इसी कारण उसने दूसरी शादी कर ली। यहां आने पर पति की सहमति पर महिला अपने प्रेमी के साथ वापस राजस्थान चली गई।
विज्ञापन

कोतवाल संजय कुमार के अनुसार सतपाल सिंह ने तहरीर दी थी कि उनकी पत्नी 24 दिसंबर 2019 को घर से लापता हो गई। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। महिला की तलाश करने के लिए उप निरीक्षक प्रेमा कोरंगा, सिपाही जितेंद्र सिंह और सिपाही हरजीत सिंह ने जांच करना शुरू किया। महिला की मोबाइल लोकेशन राजस्थान में मिली। इसी आधार पर प्रेमा कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम राजस्थान भेजी गई। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने राजस्थान प्रांत के जिला सीकर गांव आठवास में छापा मारकर महिला को बरामद कर लिया।
महिला ने बताया कि वह घर से बिना बताए गांव पटना थाना सदर फतेहपुर जिला सीकर निवासी विकास जाखड़ के साथ चली आई थी। दोनों के बीच दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी उसके पति को नहीं थी। दोनों ने राजस्थान के नवलगढ़ में आर्य समाज की रीति रिवाज के साथ शादी कर ली। महिला का कहना था कि वह अपने पति से खुश नहीं थी। हल्द्वानी आने पर उसने पति के सामने पूरी बात रखी। पति की सहमति पर महिला अपने दूसरे पति विकास जाखड़ के साथ राजस्थान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें