फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लामाचौड़ में रविवार शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग घायल हो गए। भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। भरतपुर नंबर -2 कमलुआगांजा निवासी गिरीश चंद्र भट्ट (64) अल्मोड़ा स्थित विवेकानंद पर्वतीय अनुसंधान केंद्र हवलबाग से अवकाश प्राप्त थे। रविवार शाम गिरीश चंद्र लामाचौड़ में स्कूटी से गए थे। लौटते समय छोटा हाथी वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बुजुर्ग को भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग के दो बेटे और एक बेटी है। रिश्तेदार दीपक मेलकानी ने बताया कि इस मामले में मुखानी थाने में लिखित तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें