फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कहां बने वेंडिंग जोन, नहीं आया कोई सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वेंडरों और समिति के पदाधिकारियों को ही वेंडर जोन की चिंता नहीं है। अभी तक व्यापारियों, वेंडरों और समिति के पदाधिकारियों ने निगम को जगह चिह्नित कर सुझाव नहीं दिए हैं। अब निगम ही वेंडर जोन चिह्नित करेगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के नेतृत्व में 15 दिन पूर्व वेंडिंग जोन को लेकर बैठक हुई थी। इस दौरान व्यापारियों, वेंडर और वेंडर समिति के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने व्यापारियों, समिति के पदाधिकारियों से अनुरोध किया था कि कहीं पर निगम की जगह खाली है तो स्थान ढूंढकर बताओ। इसके लिए सात दिन का समय दिया था।
नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि समय बीतने के बाद भी किसी भी जगह का कोई सुझाव नहीं आया। कहा कि अब नगर निगम खुद वेंडिंग जोन के लिए जगह की तलाश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें