फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नंदा महोत्सव में एक और चेन चोरी होने की शिकायत

Thu, 19 Sep 2024 07:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के दौरान एक और व्यक्ति की चेन चोरी होने का प्रकरण सामने आया है। संबंधित की ओर से पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। रोहिला लॉज कंपाउंड तल्लीताल निवासी राजेंद्र सिंह चिलवाल ने तल्लीताल थाने में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि नंदा महोत्सव में 15 सितंबर को डोले के नगर भ्रमण के दौरान वह आयोजन में शामिल थे।
विज्ञापन

इसी बीच उनके गले से 12 ग्राम सोने की चेन भीड़ के बीच किसी अज्ञात ने लूट ली। उन्होंने संबंधित व्यक्ति की खोज की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। तल्लीताल एसओ रमेश सिंह बोरा ने बताया कि शिकायत के आधार पर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व भी एक युवक की ओर से चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें