फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब स्कूलों में छुट्टियां हुईं तब चले जांच करने

Tue, 23 May 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निजी स्कूलों की आई शामत - फोटो : concept photo
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया भी खत्म हो गई और पब्लिक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां भी पड़ गईं। अब जाकर निजी स्कूलों में री-एडमिशन शुल्क और कॉशन मनी लिए जाने की शिकायतों की जांच की याद आई। अब एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम जांच की साप्ताहिक समीक्षा डीएम करेंगे। 
विज्ञापन


शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय के आदेश पर शासन ने 27 अप्रैल को एक आदेश जारी किया था। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई या उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रवेश शुल्क एवं कॉशन मनी/ कैपीटेशन शुल्क पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे।

जनपदीय शिक्षा अधिकारी के स्तर से प्रभावशाली समिति गठित करने के निर्देश दिए गए थे ताकि अभिभावकों का उत्पीड़न न किया जा सके। लेकिन शिक्षा विभाग के जिला स्तर के अधिकारी करीब एक महीने तक कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन


अधिकारियों ने इस कार्य को बिना जिला प्रशासन के सहयोग से किए जाने में असमर्थता जाहिर की। इस पर विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के क्रम में तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी सदस्य, उपजिलाधिकारी सदस्य सचिव और स्थानीय पुलिस अधिकारी सदस्य हो की एक समिति गठित करने के आदेश डीएम को जारी किए हैं।
विज्ञापन


हालांकि यह आदेश 18 मई को जारी हुआ लेकिन अभी तक तहसील स्तर पर कहीं भी कमेटी का गठन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें