नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को नैनीताल में पर्यटन व्यवस्थाओं का गुपचुप निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिली, लेकिन एक अस्थाई पार्किंग में पुलिस के एक जवान ने डीएम की गाड़ी को ही रोक दिया। गाड़ी में डीएम को सवार देख जवान ने देर किए बगैर ही सैल्यूट किया।
शनिवार को डीएम गर्ब्याल अपने वाहन चालक को साथ लेकर प्राईवेट गाड़ी में पर्यटन व्यवस्थाओं को परखने निकले। उन्होंने रूसी बाईपास और नारायण नगर की अस्थाई पार्किंग से लेकर नैनीताल शहर के भीतर भी पर्यटन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी दौरान नारायण नगर में जैसे ही डीएम का वाहन पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिस कॉस्टेबल में उनके वाहन को रोक लिया। लेकिन जैसे ही कॉस्टेबल की नजर गाड़ी में बैठे डीएम पर पड़ी तो उसने सैल्यूट करते हुए गाड़ी को आगे रवाना कर दिया। देर शाम जिलाधिकारी ने बताया कि नई व्यवस्थाएं कारगर साबित हुई है। भविष्य में इनमें और अधिक सुधार किया जाएगा ताकि नैनीताल में सैलानियों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की दिक्कत है ना हो। माई सिटी रिपोर्टर