फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बुग्गी को ठोका तो सड़क पर गिर गया दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर एक बैंक्वेट हाल के पास शनिवार की रात कार ने बुग्गी को टक्कर मार दी। इससे बुग्गी में सवार दूल्हा सड़क पर गिर पड़ा। बुग्गी चालक को भी चोट लग गई। घटना से गुस्साए बरातियों ने कार चालक की धुनाई कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर शनिवार की रात बारात बैंक्वेट हाल की तरफ जा रही थी। इस बीच हल्द्वानी से आ रहे कार चालक ने दूल्हे की बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बरात में भगदड़ मच गई। टीपीनगर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को कब्जे में ले लिया। हालांकि बाद में वर पक्ष और कार चालक ने समझौता कर लिया। हादसे में घायल बुग्गी चालक पैसा मांगने के लिए पुलिस चौकी के चक्कर लगाता रहा। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। इस कारण कार चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
तीन साल पहले भी हुआ था हादसा
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर एक बैंक्वेट हाल के सामने तीन साल पहले कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गार्ड सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो बाराती घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें