फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच कराने को कहा तो कर दिया हंगामा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में पहुंचे युवक में कोरोना वायरस जैसे लक्षण पाए जाने पर डॉक्टर ने टेस्ट के लिए कहा तो युवक ने अपने साथी के साथ हंगामा कर दिया। बाद में अस्पताल स्टाफ और पुलिस के समझाए जाने के बाद वह जांच के लिए तैयार हुआ।
विज्ञापन

चेन्नई के एक होटल में काम करने वाले दो युवक हल्द्वानी आये हुए थे। इनमे से एक बेरीनाग और दूसरा बिंदुखता निवासी है। बेरीनाग निवासी युवक को सर्दी खांसी होने पर दोनों बेस अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज पाया और लैब परीक्षण के लिए कहा।
इतना सुनते ही दोनों वहां से जाने की बात कहने लगे। जब अस्पताल स्टाफ ने उन्हें मना किया तो दोनों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल स्टाफ ने पुलिसकर्मी को बुला लिया लेकिन दोनों घर जाने की बात करते रहे। बाद में काफी समझाने के बाद माने। बाद में दोनों ही युवकों से नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया। दोनों ने बताया कि वे चेन्नई के एक होटल में काम करते हैं और कोरोना संक्रमण की वजह से घर जा रहे हैं। दोनों को बेस के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें