बिठौरिया नंबर-1 में शर्मा आटा चक्की के सामने टूटी पुलिया और धंसी सड़क पिछले करीब छह माह से तीन-तीन सरकारी विभागों के बीच फंसकर रह गई है। सिंचाई विभाग, जल संस्थान और पीडब्ल्यूडी के अफसरों को न जाने किस बड़े हादसे का इंतजार है।
हालांकि यहां कई बार हादसे हो भी चुके हैं लेकिन आज तक न पुलिया बनी ना धंसी सड़क की मरम्मत हुई। ग्राम प्रधान सुरेश गौड़ ने बताया कि दर्जनों बार तीनों विभागों के अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन किसी ने यहां आकर देखने तक की जहमत नहीं उठाई। शर्मा आटा चक्की के मालिक जनार्दन शर्मा ने बताया कि कई हादसों के बाद उन्होंने खुद रेत के कट्टे भरकर सड़क किनारे लगवाए हैं, ताकि हादसों से लोगों को बचाया जा सके। ब्यूरो