फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वेंडी ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Fri, 23 Jan 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विजेता ट्राफी से साथ वेंडी स्कूल के छात्र।
विज्ञापन
गौलापार। कोल्ट्स क्रिकेट ग्राउंड गौलापार में खेले गए स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में वेंडी स्कूल ने निर्मला स्कूल को चार विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले में निर्मला स्कूल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित ओवरों में 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेंडी स्कूल की टीम ने 23 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। टीम की जीत में विहान बवाड़ी की 81 रनों की शानदार पारी निर्णायक साबित हुई। जय पलडिया, निरंजन और शिवांश ने शानदार गेंदाबाजी की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विहान बवाड़ी को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ तथा फाइनल मैच में शानदार खेल के लिए देवांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. विकल बवाड़ी एवं प्रधानाचार्य डॉ. भावना बवाड़ी ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें