फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पार्किंग के घर बनाया तो खैर नहीं

Sat, 16 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यावसायिक भवनों और बहुमंजिली इमारतों के अलावा आवासीय भवनों में भी अब पार्किंग बनानी जरूरी होगी। शासन ने पुलिस को ऐसे भवनों पर निगरानी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं, जो बिना पार्किंग के भवन निर्माण कर रहे हैं। एसपी सिटी ने इस मामले में अधीनस्थ थानाध्यक्षों को आदेश का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन


आवासीय भवन या बहुमंजिली इमारत का नक्शा पास कराते समय पार्किंग का ध्यान भू-स्वामी नहीं देते थे, नतीजतन लोग सड़कों को ही पार्किंग स्थल बना देते हैं। जनसंख्या के साथ वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद सड़कों की चौड़ाई अतिक्रमण के चलते सिकुड़ती जा रही है। अतिक्रमण रोकने के लिए पहले शासन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इसके बाद डीजीपी ने भी पत्र जारी कर जिले के पुलिस अधिकारियों को ध्यान देने के लिए कहा है।

एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि हल्द्वानी में पुराने भवनों पर कुछ नहीं किया जा सकता है, लेकिन नए भवनों एवं बहुमंजिली इमारतों के निर्माण में पार्किंग और अग्निशमन की व्यवस्था के बारे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब पार्किंग के मद्देनजर अपनी रिपोर्ट देगी। पार्किंग के बगैर किसी भवन का नक्शा पास नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें