रामनगर हनुमान धाम में ध्वज पदयात्रा का स्वागत करते विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता। अमर उजाला
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। बाजपुर श्री बालाजी घटा संजय कॉलोनी से श्री हनुमान धाम छोई के लिए रवाना हुई चौथी ध्वज पदयात्रा का विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विहिप के जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ यात्रा की। यात्रा का उद्देश्य धर्म प्रसार और सनातनी व्यक्तियों को धर्म से जोड़ना है। यात्रा का हनुमान धाम छोई पहुंचने पर रामनगर के विहिप अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सूरज चौधरी, विहिप उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, हिमांशु भारद्वाज, मयंक रौत, हृदयेश शर्मा, विजय शंकर शर्मा, विकास जीना आदि थे।