हल्द्वानी। अभी गर्मी अच्छे से आई भी नहीं है और मैदानी क्षेत्रों में तापमान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि मार्च 21 को तापमान में पांच डिग्री का इजाफा हो गया है और पारा 35 डिग्री जा पहुंचा है। जो 2011 से अब तक सबसे ज्यादा है।
एक ओर शुष्क मौसम के कारण दिन में तेज धूप खिल रही वहीं दूसरी ओर गर्मी से दिनों दिन तापमान में इजाफा हो रहा है। सोमवार को तापमान 35 डिग्री पहुंच गया जो 21 मार्च को अब तक अत्यधिक रहा है। न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़कर 23.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 16 मार्च फिर 19 और 20 मार्च को तापमान ने नए रिकॉर्ड बनाए थे।
वर्ष - अधिकतम तापमान
2022 - 35
2021 - 32.6
2020 - 29
2019 - 31
2018 - 33.5
2017 - 28.8
2016 - 33.5
2015 - 28.5
2014 - 27.8
2013 - 30
2012 - 33
2011 - 32