फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चिल्ड्रन पार्क में जलभराव होने से उठानी पड़ी परेशानी

Sat, 18 Jul 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बारिश में अब मल्लीताल स्थित चिल्ड्रन पार्क में भी जलभराव होने लगा है। शुक्रवार को पार्क के कई हिस्सों में पानी भरने से बच्चों को झूलों तक पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले एक महीने से रुक-रुक कर हो रही बारिश के दौरान चिल्ड्रन पार्क के कई हिस्सों में लगातार जलभराव की स्थिति बन रही है। बारिश थमने के बाद पार्क पहुंचे बच्चों और उनके अभिभावकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कई बच्चे पानी के बीच से होकर झूलों तक पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में बारिश से निपटने और बेहतर जल निकासी के किए जा रहे दावे धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि डीएसए मैदान और चिल्ड्रन पार्क दोनों ही नगर पालिका कार्यालय से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। ऐसे में प्रशासनिक मुख्यालय के आसपास ही जलभराव होना व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। इस संबंध में एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की सूचना मिली थी। संबंधित विभागों को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जा रहा है और जल निकासी की व्यवस्था शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें