फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास के लिए पुल का निर्माण शुरू

Sat, 18 Jul 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। काठगोदाम से दानीजाला-अमृतपुर बाईपास कार्य के लिए शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 11.77 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कैड़ा ने बताया कि अमृतपुर से रानीबाग-गुलाब घाटी से काठगोदाम तक जाम लगने से कुमाऊं के यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। साथ ही वीकेंड और पर्यटन सीजन में जाम की समस्या और विकराल हो जाती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट के प्रयास से काठगोदाम-रानीबाग-अमृतपुर बाईपास के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही 18.72 करोड़ का बजट भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहाड़ी कटान का कार्य भी जल्द दोबारा शुरू किया जाएगा। वहीं अमृतपुर में गौला नदी के ऊपर 11.77 करोड़ की लागत से पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि बाईपास बनने से जाम की समस्या दूर हो जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, डीके शर्मा, खष्टी राघव, पंकज उप्रेती, गोपाल कृष्ण भट्ट, नितेश बिष्ट, रोहित पलड़िया, प्रेमा शर्मा, कुलदीप बोहरा, शेखर पलड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें