फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़़ी देर की बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव

विज्ञापन
बरसात के चलते हल्द्वानी तहसील परिसर में हुआ जलभराव। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोमवार को शहर का मौसम दिनभर बदलता रहा। सुबह आसमान में बादल, दिन में तेज धूप और शाम को हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। इस बीच ठंड से भी राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान किया।
विज्ञापन

शाम के समय हुई थोड़ी देर की बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। तहसील परिसर समेत विभिन्न जगहों पर तालाब बन गए। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें