फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित चार हजार परिवारों के घर तक पहुंचेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से वंचित 4021 परिवारों के घर तक पानी पहुंचाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। योजना के तहत सात गांवों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की डीपीआर को स्वीकृति मिल गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 23 नए नलकूप और ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

हल्द्वानी और कोटाबाग के 133 गांवों में पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने के साथ नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। इस योजना के अंतर्गत जलसंस्थान को कुल 44 डीपीआर तैयार करनी है। इसमें 21 स्थान ऐसे शामिल हैं, जहां जलस्रोतों से पेयजल लाइनें डालकर गांव तक पानी पहुंचाया जाएगा, जबकि 23 डीपीआर में पुरानी पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने के साथ ही नई पेयजल लाइनें डालने का काम प्रस्तावित है। अब तक शासन की ओर से गठित समिति से जलसंस्थान की सात डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है।
133 गांवों में कुल 17044 परिवार रहते हैं। इनमें से 4021 ऐसे परिवार चिह्नित हुए हैं, जिनके पास पेयजल कनेक्शन नहीं है। इन परिवारों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके, इसके लिए जलसंस्थान ने योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें