फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बेस अस्पताल के डायलिसिस केंद्र में फिर पानी की किल्लत, मरीज परेशान; टैंकरों से की जा रही व्यवस्था

Mon, 30 Sep 2024 01:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बेस अस्पताल हल्द्वानी के डायलिसिस केंद्र में लगातार पानी की किल्लत बनी हुई है। रविवार को भी टैंकरों की व्यवस्था के कारण मरीजों को डायलिसिस के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बेस अस्पताल हल्द्वानी के डायलिसिस केंद्र में लगातार पानी की किल्लत बनी हुई है। रविवार को भी टैंकरों की व्यवस्था के कारण मरीजों को डायलिसिस के लिए इंतजार करना पड़ा। केंद्र प्रभारी के अनुसार नए पेयजल कनेक्शन से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। इस कारण दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, प्रदेश सरकार पर हमलावर हुए दिग्गज नेता; इन मुद्दों पर हल्ला बोल

डायलिसिस केंद्र में अप्रैल से पानी की समस्या बनी हुई है। टैंकर से पानी की व्यवस्था कर मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है। इससे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। मरीजों की दिक्कत को देखते हुए जिला प्रशासन ने जल संस्थान को नया कनेक्शन देने के निर्देश दिए थे। केंद्र के लिए नया कनेक्शन तो लग गया लेकिन पानी चालू नहीं हुआ है। वर्तमान में केंद्र में रोजाना 65 मरीजों का डायलिसिस होता है। डायलिसिस केंद्र प्रभारी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि 10-12 दिन से पानी की समस्या हो रही है। रविवार को जल संस्थान के तीन और दो निजी टैंकर मंगवाकर डायलिसिस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें