फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बहुउद्देशीय शिविर में पानी की सबसे ज्यादा समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को भीमताल ब्लाक की न्याय पंचायत खुर्पाताल के जूनियर हाईस्कूल खुर्पाताल में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। विधायक सरिता आर्या आर्या की अध्यक्षता में लगाए शिविर में 70 से अधिक विभागीय समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए स्टॉल पर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कई पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया।
विज्ञापन

एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शिविर में ग्राम्य विकास एवं पंचायत की चार, पेयजल एवं जल जीवन मिशन की 15, लोक निर्माण विभाग की 13, समाज कल्याण विभाग की तीन, कृषि विभाग की आठ, वन विभाग की दो, राजस्व विभाग व लघु सिंचाई की छह-छह, उरेडा, ऊर्जा निगम व खाद्य आपूर्ति की तीन-तीन, उद्यान विभाग की दो और दुग्ध विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका की एक-एक समस्या का समाधान किया गया। यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, दायित्वधारी दिनेश आर्या, नवीन वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष एस उप्रेती, एस़डीएम नवाजिश खलिक, तहसीलदार अक्षय भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें