फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भारत शुद्धिकरण यात्रा दल खैरना के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भारत शुद्धिकरण यात्रा के छठे दिन यात्रा दल ने काकड़ीघाट में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। जगतगुरु चित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानन्द ने कहा कि आज ही चित्रगुप्त अखाड़ा का स्थापना दिवस भी है। उन्होंने कहा कि काकड़ीघाट केवल एक भौगोलिक स्थान नहीं बल्कि भारत की चेतना का जीवंत तीर्थ है। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द एवं महर्षि योगी की जयंती पर बोलते हुए कहा कि इन दोनों महापुरुषों ने भारत को आत्मबल, ध्यान और वैश्विक चेतना की शक्ति प्रदान की है। भारत शुद्धिकरण यात्रा 12 फरवरी को हरिद्वार की हर की पैड़ी से मां गंगा का पावन जल लेकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी और 14 फरवरी को शहीद दिवस के अवसर पर इंडिया गेट पर अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें