फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी में डाला जा रहा नालों का पानी, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
रामनगर नगर पालिका में बैठक करते हुए नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष प्रकाश हर्बोला। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में नालों का पानी कोसी नदी में डाला जा रहा है। इसके चलते कोसी और गंगा नदी दूषित हो रही हैं। इस पर बुधवार को नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष प्रकाश हर्बोला ने पालिका में अधिकारियों की बैठक में नाराजगी जताई। वहीं उपाध्यक्ष ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

रामनगर में नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष हर्बोला ने नमामि गंगे योजना के तहत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। शहर के मुख्य नाले का पानी बड़ी नहर में गिरकर मालधन डैम से होकर ढेला नदी और उसके बाद रामगंगा में मिल रहा है। उन्होंने दूषित पानी को गंगा में जाने से रोकने के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी और जल निगम के अधिशासी अभियंता सुखबीर सिंह को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
इसके बाद उन्होंने ब्रजेश अस्पताल का निरीक्षण कर मेडिकल वेस्ट का रजिस्टर तैयार करने को कहा, ताकि उसमें मेडिकल वेस्ट का विवरण दर्ज हो। अस्पताल के दूषित पानी के लिए बनाए गए ट्रीटमेंट प्लांट को भी देखा, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। बैठक में उपाध्यक्ष हर्बोला ने पालिका अधिकारियों से कूड़े के निस्तारण के उपायों को जाना। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस मौके पर पालिका चेयरमैन मो. अकरम, ईओ भरत त्रिपाठी, डॉ. प्रशांत कौशिक, सफाई निरीक्षक राजकुमार भारती, मनोनीत सभासद राकेश अग्रवाल, राम भरोसे लाल, ओंकार सिंह, सरिता महेरा के अलावा विभागीय अधिकारी कमल भट्ट मौजूद रहे। वहीं भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत नगर, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, दिनेश महेरा, नरेंद्र शर्मा, नवीन करगेती, गणेश रावत, सुरेश घुगत्याल, सुबोध चमोली, विवेक सम्भल, कुलदीप शर्मा, अंजू सुंदरियाल, शांति बिरष्टानिया, दीपा, पूरन सिह बिष्ट, दामोदर जोशी, इंदर महेरा, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें