फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर और कार की टक्कर, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
नैनीताल में हल्द्वानी मोटर मार्ग में डंपर व कार में हुई भिड़ंत के बाद पुलिस कार चालक से जानकारी ह? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल हल्द्वानी हाईवे पर तीन पुल के पास बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे कार और डंपर की टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कार में सवार लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही मारुति कार और डामर से भरे डंपर की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में कार सवार लोग बाल बाल बच गए। बताया गया कि कार में सवार 27 वर्षीय संतोष अधिकारी और उनके 75 वर्षीय नाना कैप्टन वीएस मेहरा निवासी लालपुर नायक आरटीओ हल्द्वानी किसी काम से डीएम कार्यालय आ रहे थे। डंपर को रामनगर निवासी अमित कुमार चला रहा था।
तल्लीताल थाने के शिवराज राणा ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। बाद में दोनों पक्षों के बीच मौके पर ही समझौता हो गया और वह गंतव्य को चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें