फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की कर लें व्यवस्था आज से सिंचाई विभाग करेगा बैराज की मरम्मत

विज्ञापन
Water Crysis in Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग 22 और 23 दिसंबर को गौला बैराज के गेट की मरम्मत करने जा रहा है। इस कारण दो दिन पेजयल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। हालांकि जलसंस्थान का दावा है कि आठ घंटे ही पेयजल आपूर्ति बाधित होगी। बैराज में वैकल्पिक नहर बनाकर पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

गौला नदी से जलसंस्थान पानी लेकर 30 एमएलडी पानी की सप्लाई प्रतिदिन हल्द्वानी क्षेत्र में करता है। इस पानी से करीब 10 हजार परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित होते हैं।
गौला बैराज के गेट खुलने के कारण नहरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। इससे फिल्टर प्लांट को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण दो दिन हल्द्वानी क्षेत्र में पेयजल की समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बैराज खुलने के बाद नहर के सामने की सिल्ट हटाकर गौला नदी में अस्थाई बैराज बनाकर पानी को रोका जाएगा और नहरों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
इसमें आठ घंटे लगेंगे। आठ घंटे बाद पेयजल की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा करीब 25 टैंकरों के माध्यम से भी पेयजल आपूर्ति की जाएगी। पेयजल की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें