फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार और महिला की हत्या का नहीं हुआ खुलासा

Tue, 16 Jun 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली रोड में हुई चौकीदार की हत्या का दो माह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अभी तक  घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गौलापार स्टेडियम रोड पर हत्या कर फेंके  गए महिला के शव की भी दो माह बाद शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बरेली रोड तीनपानी खटिक फार्म निवासी चौकीदार सतपाल शर्मा (65) की एक वाहन एजेंसी के सामने चार अप्रैल की सुबह ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या की गई थी।

चौकीदार मूल रूप से बरेली का निवासी था।  कातिलों ने चौकीदार के सिर, मुंह, हाथ और पैर पर कई वार किए थे। जिला पुलिस की एसओजी सहित कई  टीमों ने मौके का मुआयना कर शीघ्र कातिलों को गिरफ्तार करने का दावा किया लेकिन दो माह बाद भी पुलिस कातिलों की तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन


इसी प्रकार 30 मार्च को कातिलों ने महिला की हत्या कर शव स्टेडियम के समीप सड़क के किनारे फेंक दिया था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें