फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं रेलवे स्टेशन में बनेगा वॉशिंग पिट और फुटओवर ब्रिज

Tue, 07 Apr 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए सरकार ने सात परियोजनाओं के लिए 65.53 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसके तहत लालकुआं जंक्शन पर दूसरी वॉशिंग पिट निर्माण के लिए 11.31 करोड़ और सीओआर और 12 मीटर फुटओवर ब्रिज के निर्माण पर 12.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीलीभीत जंक्शन पर नए स्टेशन भवन के निर्माण के लिए 19.55 करोड़, इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए 3.5 करोड़, सीबीगंज स्टेशन पर प्रस्तावित सैटेलाइट डिपो निर्माण के लिए 2.97 करोड़ और 600 मीटर वॉशिंग लाइन विस्तार पर 9.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में सुधार होगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इन परियोजनाओं से मंडल के स्टेशनों की क्षमता और यात्री सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें