नैनीताल। तल्लीताल-हल्द्वानी रोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई चारपहिया वाहनों को हटवाया और चालकों को भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी। एसओ तल्लीताल मनोज नयाल ने बताया कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।