झमाझम बारिश के कारण जल संस्थान के फिल्टर प्लांट की आपूर्ति बाधित हो गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में कुमाऊं के जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।
शुक्रवार सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर दो बजे तक चली। आठ घंटे हुई बारिश से दोपहर में गौला का जलस्तर 4,950 क्यूसेक तक पहुंच गया था, जो कि शाम को घटकर 1,320 क्यूसेक हो गया। आठ घंटे में लगभग 47 मिली मीटर बारिश हुई।
बारिश के कारण गौला बैराज में गेटों पर आई गंदगी के कारण सफाई की गई। सफाई के चलते जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को दोहपर 12 बजे से 1.30 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। ब्यूरो