फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा कर कांग्रेस चुनाव के रास्ते पर 

Sun, 17 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
कांग्रेस रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच पदयात्रा कर कांग्रेस आज चुनाव के रास्ते पर चल पड़ी। कांग्रेस ने पदयात्रा में अपनी ताकत का एहसास कराया और संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनता से चुनाव में 60 सीटें देने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को लोकतंत्र बचाओ के तहत एमबी इंटर कालेज से रामलीला मैदान तक पदयात्रा निकाली। रामलीला मैदान में संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मोदी और अमित शाह ने षड्यंत्र के तहत दल-बदल कराकर सरकार गिराने का प्रयास किया। राज्यपाल के बहुमत सिद्ध करने का समय देने के बावजूद 21 घंटे पहले प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

मोदी और शाह ने दल-बदल का जो घाव प्रदेश को दिया है उससे मैं 25 वर्ष के युवा की तरह लड़ता रहूंगा। कहा कि असहिष्णुता के खिलाफ और लोकतंत्र एवं विकास को बचाने में आज कांग्रेस के साथ तमाम लोग खड़े हैं। कहा कि जनता इस बार कांग्रेस को 60 सीटें दे ताकि मोदी और शाह दोबारा उत्तराखंड की ओर देख भी न सकें। 
विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि पदयात्रा में जुटी भीड़ ने मोदी को सत्ता से बर्खास्त कर दिया है। उत्तराखंड में की गई ज्यादती का हिसाब जनता कांग्रेस को वोट देकर चुकाएगी। कहा कि कुमाऊं के प्रवेश द्वार में जनता ने उनका मान रखा है और दोबारा सत्ता में आने पर चुन-चुनकर जनता का कर्ज चुकाएंगी। कहा कि छलनी की तरह चालकर साफ-स्वच्छ शासन देंगी। पूर्व सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा के पास विकास की सोच नहीं है। भाजपा विनाश की बात करती है। अंग्रेजों से दोस्ती रखने वालों के मुंह से देशभक्ति की बातें अच्छी नहीं लगतीं। कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाली भाजपा के खिलाफ पूरी ताकत से खड़े होकर कांग्रेस लड़ेगी। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि संविधान के माध्यम से सरकार बनाने का अधिकार जनता को मिला है। प्रधानमंत्री मोदी के लोगों ने नोटों (रुपये) के बोरे लेकर विधायकों को खरीदा। असली कांग्रेसी पूर्व मुख्यमंत्री रावत के साथ खड़े हैं। कहा कि मोदी और शाह के षड़यंत्र को घर-घर तक पहुंचाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें