फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा में कुमाऊंनी परिधान की झलक

Sun, 17 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
श्री हनुमान धाम छोई में सात दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन शनिवार को महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधान धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। जिसमें दो हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। 

मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा धाम परिसर की परिक्रमा करते हुए मुख्य पूजा स्थल पर पहुंची। जहां महिलाओं ने कलश स्थापित किये। हनुमान धाम के मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया प्रसिद्ध संत पीयूष महाराज वृंदावन से अपनी टीम के साथ रामनगर पहुंच गये हैं। 17 अप्रैल को मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्यपाल डा. केके पॉल शिरकत करेंगे। जिनके स्वागत की सभी तैयारियां कर ली गयी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत में हनुमान मंदिर राम मंदिरों से ज्यादा हैं। लेकिन हनुमान जी का ऐसा तीर्थ धाम भारत में कहीं नहीं है, जहां हनुमान जी के नौ स्वरूपों के दर्शन एक ही स्थान पर हो सकें। ऐसा प्रथम तीर्थ धाम रामनगर में कोसी नदी के तट पर पूर्णता की ओर है। सेवा, भक्ति, समर्पण एवं सांस्कृतिक मूल्यों को समर्पित यह दिव्य तीर्थ धाम है। जहां ईश्वर भक्ति के साथ-साथ समाज की सेवा एवं सांस्कृतिक मूल्यों की प्रतिष्ठापना इसका मुख्य संदेश होगा।
विज्ञापन


कलश यात्रा की अध्यक्षता सुदेश बंसल ने की। इस दौरान संगीता अग्रवाल, रचना अग्रवाल, तारा सती, रमा अग्रवाल, आभा वर्मा, रश्मि अग्रवाल, सुमन मित्तल, जया देवी, नीलम रावत, विमला बिष्ट, अंजली आर्य, चंपा बिष्ट, चमोली देवी, कविता आर्या, शैलबाबा, विमला आर्य, राजीव माहेश्वरी समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं। वहीं धाम में विशाल भंडारा भी चलता रहा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें