फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीआईपी के चक्कर में सरोवर नगरी में लगा जाम

Sun, 11 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के नैनीताल आगमन के दौरान शहरवासियों और यहां पहुंचे सैलानियों को घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। यही नहीं राजभवन की ओर जा रही वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश भी आधा घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसी रहीं। इससे नैनीताल में पुलिस की यातायात व्यवस्था की कलई खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन


हुआ यूं कि मुख्यमंत्री हरीश रावत का काफिला जैसे ही नैनीताल पहुंचा, मालरोड में यातायात बंद होने से कुछ समय पहले ही पुलिस ने मल्लीताल में पंत पार्क के पास वाहनों की आवाजाही रोक दी। मालरोड में शाम छह बजे से यातायात प्रतिबंधित रहता है।   कुछ देर बाद सीएम का काफिला मालरोड से नैनीताल क्लब की ओर निकल गया, लेकिन तब तक छह बज चुके थे और मालरोड में यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था। ऐसे में देखते ही देखते मल्लीताल पंत पार्क के पास से नैनीताल क्लब तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन

  इस बीच सीएम ने नैनीताल क्लब में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बातचीत की। अब सीएम को नैनीताल क्लब से राजभवन की ओर रवाना होना था, लेकिन मस्जिद तिराहे से लेकर नैनीताल क्लब तक वाहन आड़े-तिरछे खड़े थे।   पुलिस ने इन वाहनों को साइड कराकर सीएम के काफिले को राजभवन को रवाना कर दिया, लेकिन जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान हल्द्वानी से वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश का काफिला मालरोड में पहुंच गया।   वित्त मंत्री भी आधा घंटे से अधिक समय तक मालरोड में जाम में फंसी रहीं। वित्त मंत्री के जाम में फंसे होने की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए। आननफानन में किसी तरह वित्त मंत्री के काफिले को लोअर माल रोड से रवाना कर दिया गया। इधर, रात करीब आठ बजे जब मालरोड में वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो जाम खुला और लोग अपनी मंजिल की ओर बढ़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें