फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश के बाद भी वोटरों में जोश

विज्ञापन
भीमताल के अलचौना में मतदान केंद्र में लगी मतदाताओं की कतार। संवाद
विज्ञापन
भीमताल/नैनीताल। पंचायत चुनाव में भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों में सोमवार की सुबह से मतदाताओं की कतार लगी रही। दोपहर 1 बजे बाद भीमताल क्षेत्र में बीस मिनट तक बारिश होने के बाद भी मतदाताओं में मतदान करने का जोश देखने को मिला। रिमझिम बारिश के बाद भी मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचते रहे। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बढ़-चढ़कर मतदान के लिए पहुंचे। ग्राम पंचायत अलचौना और ताड़ा की बुजुर्ग महिलाओं और पहली बार वोट डालने पहुंचे युवा मतदाताओं ने कहा कि उन्होंने ऐसे प्रत्याशी को वोट डाला है जो गांव में विकास कार्यों को सही दिशा दे सके।
विज्ञापन




गांव में जंगली जानवरों की सबसे बड़ी समस्या है। पूर्व में बाघ के हमले में एक युवती की जान चली गई थी। पक्की सड़क नहीं होने के साथ जेजेएम योजना में पानी की समस्या बनी हुई है। मेरा पहला वोट गांव में विकास कार्यों करने वाले प्रत्याशी को गया है।
हिमानी अलचौनी, ताड़ा


गांव में सड़क और जंगली जानवरों की समस्या बनी हुई है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट देने आई हूं। मुझे उम्मीद है चुनाव जीतने के बाद नेता गांव का विकास भी करेंगे।
विज्ञापन

जसोदा देवी, अलचौना


पहला वोट डालकर मुझे बेहद खुशी हुई है। हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मैंने उस प्रत्याशी को वोट दिया है जो सड़क और जंगली जानवरों से निजात दिला सके।
सोनाक्षी भट्ट, ताड़ा



नेता चुनाव जीतने के बाद वादे भूल जाते हैं। यही कारण है कि हमारे गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस बार उस प्रत्याशी को वोट दिया है जो धरातल पर गांव में रहकर काम कर सके।
विज्ञापन

भगवती देवी, अलचौना

अपना पहला वोट गांव के विकास के लिए दिया है। ऐसे उम्मीदवार को वोट दिया है जो गांव की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करे।

चंद्र प्रकाश, मतदाता



अपना पहला वोट देकर बेहद खुशी है। पहला वोट यह सोचकर दिया है कि योग्य प्रत्याशी गांव में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और विकास कर सके।

धीरज सिंह राजपूत, मतदाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें