फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली जा रही वाॅल्वो बस बृजघाट में हुई खराब, 35 यात्री उतारे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन निगम की वाॅल्वो बस सेवा ने एक बार फिर यात्रियों को आधे सफर में धोखा दे दिया। दिल्ली जा रही वाॅल्वो बस में 35 यात्री सवार थे। बस खराब होने पर उन्हें टिकट राशि रिफंड की गई।
विज्ञापन


काठगोदाम डिपो की बस बीते सोमवार सुबह 10:30 बजे दिल्ली के लिए निकली। दोपहर बाद बस बृजघाट पहुंचते ही खराब हो गई। इसके बाद यात्रियों को करीब सवा सौ किलोमीटर का सफर और तय करना था। गर्मी में बस खराब होने पर यात्रियाें ने नाराजगी जताई। रोडवेज इंचार्ज मनोहर रावत ने बताया कि बस परिचालक ने नकद राशि देकर टिकट लेने वाले सात यात्रियों को तत्काल पैसे रिफंड किए। 28 यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी, उन्हें मुख्यालय से ही धनराशि वापस की जाएगी। बस खराब होने से मंगलवार सुबह वाली बस सेवा ठप रही। संवाद


गबन के आरोप में कंडक्टर बर्खास्त
हल्द्वानी। रोडवेज प्रबंधन ने कैश का गबन करने वाले कंडक्टर को बर्खास्त कर दिया है। काठगोदाम डिपो के एआरएम राजेंद्र आर्य ने बताया कि परिचालक हरविंदर सिंह कैश जमा न करने के आरोप में सस्पेंड चल रहा था। लंबे समय से उसके नदारद रहने के कारण यह कार्रवाई की गई है। एआरएम के अनुसार परिचालक ने करीब 27 हजार की राशि जमा नहीं की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें