तीन दिन तक हल्द्वानी के खेल प्रेमियों का जमकर मनोरंजन करने वाले अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का भव्य समापन हो गया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ की ओर से रामलीला ग्राउंड शीशमहल में छह से आठ फरवरी तक चले इस टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को कर्नाटक को हराकर रुड़की चैंपियन बना। मुख्य अतिथि वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने कुछ देर मैच देखा और आयोजकों को बधाई दी।
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रुड़की ने कर्नाटक को तीनों सेटों में हराकर चैंपियनशिप जीती। इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में कर्नाटक ने भोजपुर को और रुड़की ने भारतीय रेलवे गोरखपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला, हेमवंती नंदन कुमियाल, यूकेडी नेता सुरेश जोशी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र अधिकारी, मीडिया प्रभारी कमल पपनै, संघ के अध्यक्ष गिरीश तिवारी, हरीश पांडे, केआर पांडे, मुकुल बल्यूटिया, दीपक बल्यूटिया, बलजीत चड्ढा, मुकेश तिवारी, नवीन चौहान, कुबेर, भुवन जोशी, मोहन अधिकारी, ललित तिवारी, अनिल गौड़, कुंदन बिष्ट, गणेश बिष्ट, तारादत्त फुलारा आदि थे।