ग्राम धरमपुर औलिया पीरूमदारा में देवभूमि गढ़वाल सभी की वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख आनंद रावत, कनिष्क प्रमुख शशि रावत, अवनीत कौर ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन में मालधनचौड़, जस्सागांजा, पार्वती कुंज, देवभूमि गढ़वाल सभा ए, धर्मपुर औलिया, सांई स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस दौरान विजयपाल रावत, राकेश चौहान, मंगल सिंह नेगी, शिवेंद्र रावत, वीरेंद्र सिंह रावत आदि ने सहयोग दिया।