फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivah Muhurat 2023: नवंबर में इस दिन से शुरू होंगी शादियां, जानें विवाह के शुभ मुहूर्त

Mon, 20 Nov 2023 03:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

इस माह विवाह के विशेष और शुभ मुहूर्त 25 नवंबर, 27 नवंबर, 28 और 29 नवंबर के बाद 6, 7 और 8 दिसंबर तक हैं।  वर और कन्या अगर अधिक उम्र के हो गए हों तो आपातकालीन विवाह लग्नों का भी प्रावधान है जो कि 15 दिसंबर तक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्य देवता के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने और हेमंत ऋतु शुरू होने के साथ ही विवाह सीजन शुरू हो गया है। औपचारिक रूप से और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से श्री हरि विष्णु भगवान के शयन से उठने और 24 नवंबर को तुलसी विवाह के बाद 25 नवंबर से विवाह लग्न शुरू होंगे। पंचांग के अनुसार विवाह के लग्न 25 नवंबर से शुरू होकर 8 दिसंबर तक ही विशेष विवाह योग है।

विज्ञापन


ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि पंचांग के अनुसार, इस माह विवाह के विशेष और शुभ मुहूर्त 25 नवंबर, 27 नवंबर, 28 और 29 नवंबर के बाद 6, 7 और 8 दिसंबर तक हैं।  वर और कन्या अगर अधिक उम्र के हो गए हों तो आपातकालीन विवाह लग्नों का भी प्रावधान है जो कि 15 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक खर मास रहने के कारण विवाह पर नहीं हो सकेंगे। माघ माह में 16 जनवरी से फिर विवाह लग्न शुरू हो जाएंगे। 

इन योग में विवाह संस्कार देता है अशुभ फल
जानकारों के अनुसार मूल, अश्लेषा, विशाखा, गंडमूल, नक्षत्र, भकूट, ग्रह बल का ठीक ढंग से विचार कर ही विवाह करना सफल वैवाहिक जीवन के लिए आवश्यक माना गया है। विवाह में प्रतिपदा तिथि को मूल नक्षत्र, पंचमी तिथि को भरूणी नक्षत्र, अष्टमी को कृतिका, नवमी को रोहणी नक्षत्र, दशमी को अश्लेषा नक्षत्र के अनुसार यह योग विवाह में ज्वालामुखी योग कहे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें