फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विशाल बने देहरादून के विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री

Mon, 24 Feb 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांत बैठक हिमालय योगा सेंटर भवाली में हुई। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक शैलेंद्र कुमार, केंद्रीय अधिकारी विश्व हिंदू परिषद दिनेश उपाध्याय और प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने किया।
विज्ञापन

बैठक में देहरादून से विशाल चौधरी को विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री, अनुज वर्मा को प्रांत सहसंपर्क प्रमुख, विकास नगर जिले के संयोजक शेखर बंसल, विहिप मंत्री रमेश ढौडियाल, देहरादून उत्तर जिले से विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. माधव मैठानी, सहमंत्री राजा वर्मा व बजरंग दल का संयोजक करण कनौजिया को बनाया गया। कार्यक्रम में वर्तमान समय में हिंदू समाज, अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक चुनौतियों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, घटती जनसंख्या दर, देरी से विवाह आदि समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने जनसंख्या असंतुलन को हिंदू समाज के अस्तित्व के लिए घातक बताया। वहां परिषद के प्रांत प्रधान मंत्री नरेंद्र कुमार, प्रांत संयोजक अनुज वालिया, विहिप प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद, विहिप कार्यकारी अध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल, प्रांत मिलन प्रमुख बजरंग दल विकास वर्मा, मातृशक्ति प्रांत प्रमुख नीता कपूर, संध्या, प्रीति शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें