फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरपुर लच्छी में पैमाइश, ग्रामीणों में असंतोष

Mon, 30 Mar 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरपुर लच्छी गांव में खेत, गूल, सड़क का भौतिक सत्यापन कराए जाने के लिए दिए गए लिखित आश्वासन के बाद रविवार को तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी फोर्स के साथ ने वीरपुर लच्छी गांव में पैमाइश की। इधर, तहसीलदार द्वारा की जा रही पैमाइश के प्रति ग्रामीणों ने असंतोष व्यक्त करते हुए किसी अन्य अधिकारी से पैमाइश कराए और पैमाइश की वीडियोग्राफी भी कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


दमन विरोधी संघर्ष समिति सदस्यों ने कहा कि पैमाइश के समय भारी संख्या में खनन व्यवसायी मौके पर पहुंच गए थे और वे तहसीलदार पर दबाव बना रहे थे। इस कारण पैमाईश का कार्य न तो पूरा हो पाया है और न ही ठीक ढंग से संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने मांग की है कि पैमाइश के दौरान खनन व्यवसायियों को मौके से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दबाव में आकर तहसीलदार ने गांव वालों की जायज बातों को भी स्वीकार नहीं किया। पैमाइश करने पहुंचे तहसीलदार नंदनराम आर्या के साथ कानूनगो जीतराम, पटवारी हरी चंद्र यादव, मनोज सिंह रावत शामिल थे। तहसीलदार एनआर आर्या ने बताया कि रविवार को वीरपुरलच्छी की सीमा से नपाई शुरू की गई। बारिश के कारण दिक्कतें आई, अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। ग्रामीणों के आरोपों को उन्होंने गलत बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें