फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो : आईपीएस की मां हूं, सबको बंद करा दूंगी...

Sat, 05 Jul 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो करीब दो से तीन दिन पुराना और एमबीपीजी कॉलेज के पास का बताया जा रहा है। इसमें महिला खुद को आईपीएस की मां बताते हुए कार सवार तीन युवकों को धमका रही है।
विज्ञापन

वीडियो में अनुसार नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ी कुछ युवकों की कार को स्कूटी सवार महिला ने टक्कर मार दी। कार सवार तीन युवक विरोध करते हुए महिला से कह रहे हैं कि उनकी वजह से कार पर स्क्रैच आ गया है। वे नुकसान की भरपाई की मांग करते हैं। इतना कहते महिला ने आपा खोते हुए युवकों से अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। महिला युवकों से कह रही है कि वह आईपीएस की मां है और एक-एक करके सबको बंद करा देगी। हालांकि पुलिस ऐसे किसी वीडियो से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें