फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी ने लिया विमला की हत्या का रिकार्ड

Wed, 17 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी के अधिकारियों ने मंगलवार को कोतवाल से कांस्टेबल विमला बिष्ट की हत्या का रिकार्ड लिया। कोतवाल का कहना है कि अभी आईटीबीपी कांस्टेबल विमला की हत्या के बाबत चार्जशीट लगने में देर होगी। धारचूला निवासी केशर सिंह की पुत्री विमला बिष्ट ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आईटीबीपी की नौकरी ज्वाइन करने के बाद 22 जनवरी को हल्द्वानी आई थी।
विज्ञापन


वह हल्द्वानी के आवास विकास कालोनी में रहने वाले अपने भाई के आवास में सामान रखने के बाद प्रेमी नवीन धोनी से मिलने के लिए बैलाजाली लॉज चली गई। प्रेमी को शक था कि विमला किसी और को चाहने लगी है। बेवफाई के शक में उसने विमला की गला रेतकर हत्या कर दी।

इसके बाद हत्यारोपी प्रेमी भागकर कोतवाली थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे आईटीबीपी कांस्टेबल विमला की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू और अन्य सामान बरामद किया। इस मामले में आईटीबीपी के अधिकारियों की टीम ने कोतवाल आर एस मेहता से मिलकर विमला की हत्या के बाबत जानकारी हासिल की और रिकार्ड लिया।
विज्ञापन


इस मामले में विभाग की तरफ से भी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल आर एस मेहता का कहना है कि हत्यारोपी के खिलाफ चार्जशीट लगाने के लिए कुछ साक्ष्य इकट्ठा करना बाकी है। साक्ष्य इकट्ठा होने के बाद आरोपी नवीन धोनी के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दायर की जाएगी। पुलिस इस मामले मेें गहराई से विवेचना कर रही है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें