फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बगैर अनुमति स्टॉक की चेकिंग से भड़के ग्रामीण, जमकर हुई बहसबाजी

Thu, 12 Feb 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लामाचौड़ क्षेत्र में खनन कंपनी के ठेकेदारों की ओर से बिना अनुमति एक स्टॉक पर छापा मारने से स्थानीय लोग और कांग्रेसी भड़क उठे। विरोध करने पर ठेकेदार स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने बिना अनुमति स्टाॅक चेकिंग का विरोध किया और इसकी जानकारी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या व विधायक सुमित हृदयेश को दी। बाद में खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत किया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता तिवारी का कहना था कि सरकार ने खनन का ठेका बाहरी कंपनी को दिया है। कंपनी के ठेकेदार और अन्य लोग बगैर अनुमति के खनन कारोबार से जुड़े स्थानीय लोगों के स्टॉक जांच रहे हैं। उन्होंने ठेकदारों की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गरमागरमी हुई तो तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष, विधायक और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद खान विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। तिवारी ने कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
-
अवैध खनन की रोकथाम के लिए समय-समय पर रॉयल्टी की चेकिंग की जाती है। बुधवार को भी कंपनी के लोग चेकिंग कर रहे थे। लामाचौड़ क्षेत्र में कुछ लोगों ने बेवजह विवाद पैदा किया जिसे बाद में हल करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन सिंह प्रभारी जिला खान अधिकारी नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें