फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। वन ग्राम आमडंडा खत्ता में बिजली, पानी और संचार सेवा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर वन ग्रामीणों ने जुलूस निकाला। बाद में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कार्यालय में सभा की और एक ज्ञापन सीटीआर निदेशक को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीणों ने सरकार और कॉर्बेट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कई दशकों वे उनके परिवार इस गांव में रह रहे हैं। आज कॉर्बेट प्रशासन उन्हें वहां से हटाने की बात कह रहा है। जब चुनाव आता है तो विभिन्न पार्टियों के नेता उनसे वोट मांगने आते हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि वन ग्रामीणों से किए वादे को भूल जाते हैं।
सीटीआर निदेशक राहुल ने कहा कि वह जल्द कोई कार्यवाही करेंगे। इस दौरान प्रभात ध्यानी, मनमोहन अग्रवाल, मनोनीत प्रधान चिंताराम, लालमणि, राजू आर्य, मीमांशा आर्य, गीता कश्यप, अशोक कुमार आर्य, बंशीधर पपनै, विमला देवी, सोनी देवी, खष्टी देवी, राधा देवी, तुलसी देवी, अनीता देवी, जीत सिंह बिष्ट, प्रेम राम, दयाल राम, घनश्याम, संजय कुमार, जगदीश चंद्र, गोपाल सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें